Lær leksjon fugl | Online hindi-dikt for klasse 1-barn - Easyshiksha

पाठ पढ़ाओ चिड़िया

मेरे आंगन आओ चिड़िया,

मीठे गान सुनाओ चिड़िया।



खीर बनाई है अम्मा ने,

तुम भी आकर खाओ चिड़िया।



फुदक-फुदक कर टहनी टहनी,

अपना नाच दिखाओ चिड़िया।



धरा कटोरी में है पानी,

अपनी प्यास बुझाओ चिड़िया।



पंख नहीं है मेरे फिर भी,

उड़ना मुझे सिखाओ चिड़िया।



संग सहेली अपनी आकर,

सब का जी बहलाओ चिड़िया।



मिलजुल कर सब को रहना है,

ऐसा पाठ पढ़ाओ चिड़िया।

Opplev hastigheten: Nå tilgjengelig på mobil!

Last ned EasyShiksha-mobilapper fra Android Play Store, Apple App Store, Amazon App Store og Jio STB.

Nysgjerrig på å lære mer om EasyShikshas tjenester eller trenger hjelp?

Teamet vårt er alltid her for å samarbeide og løse alle dine tvil.

Whatsapp Epost Støtte